अपराधएनसीआरनोएडा

खौफनाक: कैंची से खुद काट लिया प्राइवेट पार्ट, पूरी कहानी सुन दंग रह गए अफसर; लिव-इन में साथ रहती है महिला

शनिवार को थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के गांव बिशनपुरा में एक युवक ने नशे की हालत में अपना प्राइवेट पार्ट कैंची से काट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवक के साथ एक महिला भी मौजूद थी। गंभीर अवस्था में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, 23 वर्षीय युवक मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले का निवासी है और गांव बिशनपुरा में किराए के कमरे में रहता था। उसके साथ एक 30 वर्षीय महिला भी रह रही थी। पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली कि युवक नशे की हालत में है और उसने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले गई।

कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई

महिला ने पुलिस को बताया कि वो पिछले दो वर्षों से युवक के साथ लिव-इन में रह रही है। पहले उसका विवाह हो चुका था, लेकिन पति को छोड़कर उसने अब इस युवक के साथ अपना जीवन बसा लिया है। युवक मजदूरी करता है, लेकिन उसे नशे की लत भी है। पुलिस को दिए अपने बयान में उसने स्वीकार किया कि नशे की हालत में उसने ये कदम उठाया। वहीं, सूचना मिलते ही नोएडा पहुंचे परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

महिला और युवक में होते थे विवाद

इस घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा रही कि एक महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे, लेकिन पुलिस के अनुसार, जब ये घटना हुई, उस समय महिला अपने कमरे में सो रही थी। पुलिस ने ये भी पुष्टि की है कि युवक अब खतरे से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button