अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

नीला ड्रम कांड: 13 महीने बाद कोर्ट में पेश हुए साहिल-मुस्कान, सौरभ की मां बोली- इन्हें फांसी दो

मेरठ के मशहूर नील ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया. मुस्कान अपनी छोटी बेटी को गोद में लेकर अदालत पहुंची . इससे पहले दोनों की पेशी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होती थी. लेकिन आज उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोर्ट लाया गया.

अब तक इस मामले में 22 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं. अदालत में आज साहिल और मुस्कान से अहम सवाल-जवाब हुए. आरोप है कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या की. हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में पैक किया, जिससे यह केस बेहद सनसनीखेज बन गया. मुस्कान और साहिल की पेशी के बाद अब कोर्ट जल्द ही दोनों पर आरोप तय सकती है. इसके बाद ट्रायल का अगला चरण शुरू होगा.

साहिल को लेकर पुलिस कोर्ट पहुंची तो वह सफेद टोपी और राउंड नेक की शर्ट पहना था. पुलिस की गाड़ी से उतरने के बाद उसने सिर नीचे झुका लिया और पुलिस कर्मियों के साथ चलता रहा. कुछ देर बाद ही पुलिस मुस्कान को लेकर पहुंची, जिसने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और 6 महीने के बच्ची को गोद में लिए हुई थी. नजरें झुकाए मुस्कान भी कोर्ट में प्रवेश कर गई. उसने बच्ची को दुपट्टे से ढक रखा था. मुस्कान और साहिल को चारों ओर से पुलिस ने घेर रखा था. किसी को भी मुस्कान की तरफ आने नहीं दिया गया.

सौरभ की मां और भाई भी कोर्ट पहुंचे थे

मुस्कान और साहिल के जेल जाने के बाद यह पहला मौका है जब दोनों जेल से बाहर आए हैं. वहीं मृतक सौरभ की मां और भाई भी कोर्ट पहुंचे, जिन्हें पुलिस कर्मियों ने पहले ही रोक लिया. सौरभ की मां मुस्कान पर चिल्लाती नजर आई और गालियां देती नजर आई. साहिल और मुस्कान को जज के सामने पेश किया गया. बताया जा रहा है कि उनसे 15-15 मिनट तक सवाल जवाब हुए. इसके बाद दोनों को फिर से जेल भेज दिया गया. सौरभ के परिजनों ने दोनों को फांसी की मांग की.

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं. फिलहाल कोर्ट ने अगली तारीख तय करते हुए मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दी है. इस दौरान कचहरी परिसर में लोगों की भीड़ भी देखने को मिली और पूरे मामले को लेकर हलचल बनी रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button