व्यापार

अब सिर्फ ₹999 में मिलेगा रॉकेट जैसी स्पीड वाला 5G इंटरनेट, जानें कहां और कैसे मिलेगा ये प्लान

नई दिल्ली: भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों की जरूरतों का बहुत ख्याल रखती है. बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ते हैं. अब बीएसएनएल ने आखिरकार 5G की दुनिया में कदम रख दिया है. बीएसएनएल ने अपनी नई Q-5G FWA सेवा शुरू की है.

इस सर्विस की सबसे खास बात यह है कि यह बिना सिम और बिना वायर के काम करती है, जो प्लग-एंड-प्ले तकनीक के जरिए सीधे डिवाइस से कनेक्ट होती है. बीएसएनएल कंपनी ने फिलहाल दो प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 999 रुपये और 1499 रुपये प्रति महीने रखी गई है.

बीएसएनएल क्यू-5जी एफडब्ल्यूए प्लान

बीएसएनएल कंपनी ने अपने नए क्यू-5जी एफडब्ल्यूए ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किए हैं. इन प्लान में 999 रुपये वाले प्लान में अधिकतम 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है, जबकि 1499 रुपये वाले प्लान में 300 एमबीपीएस तक की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा मिलती है.

हालांकि, दोनों बीएसएनएल प्लान में डेटा लिमिट के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इन पर फेयर यूसेज पॉलिसी (एफयूपी) लागू हो सकती है. इन दोनों प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों तक की है.

बीएसएनएल क्यू-5जी एफडब्ल्यूए कैसे काम करेगा?

बीएसएनएल की यह सेवा एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर और जियो एयरफाइबर जैसी ही होगी, जहां बिना सिम कार्ड या वायर के 5जी इंटरनेट एक्सेस किया जा सकेगा. बीएसएनएल यूजर्स को घर की छत पर कस्टमर प्रिमाइसिस इक्विपमेंट लगाना होगा. यह डिवाइस बीएसएनएल के 5जी सिग्नल को कैच करेगी और घर के अंदर राउटर को इंटरनेट कनेक्शन देगी.

बीएसएनएल कंपनी ने हैदराबाद से क्यू-5जी एफडब्ल्यूए सेवा शुरू की है. बीएसएनएल सितंबर 2025 तक बेंगलुरु, पुणे, चंडीगढ़, पांडिचेरी, विशाखापत्तनम और ग्वालियर समेत कई अन्य शहरों में भी यह सेवा शुरू करेगी.

बीएसएनएल क्यू-5जी एफडब्ल्यूए हैदराबाद में शुरू की गई है और कंपनी ने दो प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 999 रुपये और 1,499 रुपये प्रति महीने है. बीएसएनएल कंपनी जल्द ही इस सेवा को अन्य राज्यों में भी शुरू करने की योजना बना रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button