उत्तर प्रदेशराज्‍य

अयोध्या: सिलेंडर ब्लास्ट से ढह गया घर, 5 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पूरा कलंदर थानाक्षेत्र के पगला भारी गांव में गुरुवार (9 अक्टूबर) को एक शक्तिशाली विस्फोट होने के बाद एक मकान गिर गया। इस धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट शाम को हुआ। इससे इमारत ढह गई। इससे कई अन्य घायल हो गए। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। सिंह ने कहा, “विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई है, कुछ घायल हुए हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।”

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमं मौके पर पहुंच गईं। बचावकर्मी मलबा हटाने के लिए उत्खनन मशीनों का उपयोग कर रहे हैं। जबकि एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों को खाली करा दिया गया है।

अधिकारियों ने बचाव कार्यों में मदद के लिए निवासियों से दुर्घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। सीएम ने जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने, घायलों के लिए उचित इलाज सुनिश्चित करने और बचाव एवं राहत कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मलबे से टूटे कुकर और एलपीजी सिलेंडर के टुकड़े मिले हैं। जिस घर में धमाका हुआ है उसके मालिक का नाम पप्पू है। बताया जा रहा है कि वो कथित तौर पर पटाखे बनाने का भी काम करता था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button