अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

बहराइच पुलिस की मुठभेड़ में श्रावस्ती का हिस्ट्रीशीटर घायल, 10 लाख की लूट का हुआ खुलासा

यूपी के बहराइच जिले में पयागपुर के चीनी कारोबारी से लूट की वारदात को अंजात देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान श्रावस्ती जिले के एक हिस्ट्रीशीटर के तौर पर हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो अन्य अपराधी भी इस लूटकांड में शामिल थे जो फरार हैं और पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से हुजूरपुर की तरफ से आ रहा है । इस सूचना पर अर्जुनपुरवा तिराहा पर चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान वह व्यक्ति अर्जुनपुरवा से घूम कर काशीजोत की तरफ पगडंडी पर भागा। पीछा करने पर हम पुलिस वालों पर फायरिंग करने लगा, सुरक्षार्थ फायरिंग किया गया जिसमे उसके पैर मे गोली लगी। उससे पूछताछ की गयी तो अपना नाम अमरेन्द्र उर्फ अमरेश यादव पुत्र काशीराम यादव निवासी मधनगर मनोहरपुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती बताया।

बताया कि 11 जून को झाला तरहर के पास जो घटना घटी थी उसमे मेरे साथ विजय यादव पुत्र आधी यादव निवासी मधनगर मनोहरपुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, धर्मेन्द्र गुप्ता पुत्र प्रहलाद गुप्ता निवासी गिलौला थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती थे। मेरे हिस्से में एक लाख रुपए थे। 35,000 रूपया खर्च हो गया तथा 65,000 रूपया बचा था । मौके पर एक कट्टा 315 बोर व एक खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस व एक घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व 65,000 रुपए नगद बरामद हुआ । सीएचसी पयागपुर भेजा गया है जहां उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button