अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

निर्भर गुर्जर गैंग का सदस्य 50 हजार का इनामी बबलू टाइगर गिरफ्तार; 23 साल से बदल रहा था लोकेशन, बिजनेसमैन की रैकी करने पहुंचा था

अपहरण के मामले में 23 साल से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी टाइगर उर्फ बबलू उर्फ राजेश को थाना डौकी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीसीपी पूर्वी जोन सैयद अली अब्बास ने बताया कि वर्ष 2002 में 18 वर्षीय ओम प्रकाश का अपहरण किया गया था। मामले में पिढौरा थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। अपहृत के पिता से 18.51 लाख की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने दाऊजी सहित अन्य अपहरण कर्ताओं को गिरफ्तार किया था। मगर टाइगर हाथ नहीं आ सका था। आरोपी निर्भय गुर्जर गैंग के लिए काम करता था।

घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। गैर जमानती वारंट जारी कराए।  कुर्की भी हुई। मगर टाइगर हाथ नहीं आ सका। डौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि वह फिर से वारदात के इरादे से आया हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह अपहरण की वारदात के बाद गुजरात चला गया।विज्ञापन

वहां से पंजाब गया। कानपुर और फिरोजाबाद में भी रहने आया था। जहां भी वह जाता था नाम बदल लेता था। मजदूरी करने लगता था। हर 6 महीने में अपना मोबाइल नंबर भी बदल देता था। मगर पुलिस से नहीं बच सका। 23 साल बाद उसे पकड़ लिया गया। उसने कई और लोगों के नाम बताए हैं। उनके बारे में पुलिस पड़ताल में लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button