अपराधउत्तर प्रदेशराज्य
प्रयागराज में सपा नेता रामसागर यादव का अश्लील वीडियो वायरल, बोले- ये विधायक की साजिश है, FIR दर्ज

प्रयागराज। लोहारी उपरौड़ा निवासी रामसागर यादव उर्फ मुखिया का इंटरनेट मीडिया पर अश्लील वीडियो रविवार दोपहर प्रसारित हुआ था। इसमें वह एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे थे।
वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मेजा पुलिस ने मुखिया यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार सुबह उनको गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन कुछ देर बाद नीचे मुचलके पर छोड़ दिया गया। मुखिया यादव समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। वह साधन सहकारी समिति रामनगर के पूर्व अध्यक्ष हैं।
मेजा थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि मुखिया यादव के खिलाफ अश्लीलता फैलाने की धारा में चौकी प्रभारी सिरसा अनिल पांडेय की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।



