उत्तर प्रदेशराज्‍य

गर्लफ्रेंड पर किया कमेंट, बॉयफ्रेंड ने घर में घुसकर दोस्त को मारी गोली… फिर बनाई गजब की स्टोरी

जौनपुर: जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में एक शख्स ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के 24 घंटे के भीतर जौनपुर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल असलहा भी बरामद कर लिया.

खानपुर गांव निवासी दिलीप गौतम और रंजीत निषाद के बीच वर्षों पुरानी दोस्ती थी. दोनों एक-दूसरे के घर आते-जाते थे और अक्सर साथ खाते-पीते थे. पुलिस जांच में सामने आया कि दिलीप ने रंजीत की प्रेमिका को लेकर अश्लील कमेंट किया था. इससे नाराज होकर रंजीत ने दिलीप की गोली मारकर हत्या कर दी.

वारदात के बाद रंजीत अपने पैथोलॉजी सेंटर गया. वहां से अपनी गाड़ी लेकर घर पहुंचा और असलहे को घर में छिपा दिया. इसके बाद वह दोबारा अपनी दुकान पर लौट आया और सामान्य रूप से कामकाज देखने लगा. जब दिलीप की बड़ी बहन ने उसे खून से लथपथ देखा, तो तुरंत अपने माता-पिता को सूचना दी. परिजन तत्काल रंजीत के पास पहुंचे. आरोपी रंजीत परिजनों के साथ दोबारा मौका-ए-वारदात पर गया.

रंजीत ने कहा कि दिलीप अभी जिंदा है, उसे अस्पताल ले चलो. वह खुद भी अस्पताल गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दिलीप की मौत पहले ही हो चुकी थी. अस्पताल प्रशासन ने वारदात की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सिंगरामऊ पुलिस ने वारदात का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. आरोपी रंजीत निषाद ने अपने अवैध असलहे से दिलीप की हत्या की थी. रंजीत का दिलीप से उसकी गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button