अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में अवैध बिल्डिंग बनाने वालों पर बड़ा ऐक्शन, 39 लोग भूमाफिया घोषित होंगे; देखें पूरी लिस्ट

नोएडा। सलारपुर पुलिस चौकी के पीछे प्राधिकरण की अधिसूचित व अर्जित भूमि पर डेवलपर्स द्वारा अतिक्रमण कर 25 खसरा नंबरों पर बसायी जा रही 62 से अधिक आवासीय सोसायटी को प्राधिकरण ने अवैध घोषित कर इमारतों पर 15 जुलाई को नोटिस चस्पा किए था।

इसमें 39 डवलपर्स को निर्देशित किया गया था कि वह एक सप्ताह के अंदर अवैध निर्माण को स्वत: ध्वस्त कर दें, अन्यथा कार्रवाई होगी। आने वाला खर्च भी डवलपर्स से वहन किया जाएगा, लेकिन किसी डेवलपर्स ने नोटिस पर अमल नहीं किया।

भूलेख विभाग अधिकारियों को मिला आदेश

सोमवार को नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि प्रकरण में नवनियुक्त जिलाधिकारी के साथ बैठक कर 39 डेवलपर्स को भू माफिया घोषित कराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्येक डेवलपर्स की खसरा वाइज फाइल तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का आदेश प्राधिकरण भूलेख विभाग अधिकारियों को दे दिया है।

बता दें कि कई अवैध इमारतों को महर्षि आश्रम की जमीन पर बसाया जा रहा है। अंदर ही अंदर एक नया अवैध शहर विकसित हो रहा है। यह निर्माण वर्ष 2018 से चल रहा है। जिन खसरा नंबर पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, तमाम खसरा नंबर प्राधिकरण की अधिग्रहित व कब्जा प्राप्त जमीन है।

इन खसराें की जमीन को गलत तरीके से किसानों ने अपने नाम दाखिल खारिज कराया है। अन्य खसरा नंबर महर्षि आश्रम की जमीन है, जिस पर प्राधिकरण की बिना अनुमति व मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण किया जा रहा है।

ऐसे में आम जनमानस से अपील की है कि वह सलारपुर खादर पुलिस चौकी के पीछे खसरा संख्या 723, 724 727, 728, 729, 730, 731, 732, 733, 734, 735, 736, 737, 738, 739, 745, 746, 747, 748, 749, 750, 751, 752, 753 पर अवैध निर्माण में किसी प्रकार की खरीद फरोख्त न करे। वित्तीय हानि हो सकती है।

नोटिस में यह नाम व कंपनी शामिल 

मोहम्मद अयूब व याकूब, सुनील शर्मा व राहुल शर्मा, सलीम व शमीम, एसए प्रमोटर्स द्वारा पार्टनर के द्वारा सुनील कुमार पुत्र धीरज सिंह, प्रॉपर्टी अरीना इंफ्राकान प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आलोक कुमार, रिषिपाल, महर्षि आश्रम के द्वारा राहुल भारद्वाज, एनर्जी बिल्डिंग सोल्यूसंस प्राइवेट के द्वारा विजय त्रिवेदी, एनर्जी बिल्डिंग सोल्यूसंस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा संजीव कुमार त्रिपाठी, क्वालिस्टिक टेक्नोज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सुभाष कुमार भाटी, डालमिया लेटेक्स लिमिटेड के द्वारा अभिषेक जैन, विकास गोयल, नीदरलैंड इंडिया कम्युनिकेशन इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जालम सिंह, जयाकुमारी, ब्रेकथू इंटरप्राइजेज एलएलपी के द्वारा सर्वेश मिश्रा, जयविन्द, जुगल किशोर गौतम, रामकुमार, हरीश व हरिश्चन्द, मिंटू व रिंकू व राजेश, राहुल कसाना, स्टूडेंट इंटरनेशनल मेडिटेशन सोसायटी द्वारा विनीत कुमार श्रीवास्तव, सिंहवाहिनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट द्वारा जितेन्द्र कुमार, योगेन्द्र सिंह, सिंहवाहिनीं इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सूरजभान, प्रदीप सिंह, गोपाल सागर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हेरी बजाज, प्राइमस अल्टिमा के द्वारा पवन जिंदल, अरीना प्रापर्टी इंफ्राकांन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आलोक कुमार, रामनाथ यादव, शेखर कुमार, कृष्ण कन्हैया, अंकित कुमार, आरिफ, शमीम मलिक, महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के द्वारा प्रमोद कुमार सिंह, अरशद अली, फैज अंसारी, एकता बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निखिल कुमार को नोटिस दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button