
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नेताजी सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनफार्म (शक्तिफार्म)के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
वार्षिकोत्सव का मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जगदीश डालमिया, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने दीप जलाकर शुभारम्भ किया।
वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि सौरभ बहुगुणा ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित शिशु मंदिर विद्यालयों में बच्चों के भविष्य की निर्माण होता है,बच्चों का अच्छा भविष्य बनाने में एक अच्छी शिक्षा ही उसके उज्जवल भविष्य का आधार है।
विशिष्ट अतिथि लाओपाला कंपनी के जीएम दुर्गेश मोहन गोयल ने कहा कि पूर्व में बच्चों के बैठने हेतु पांच कक्षा में स्मार्ट फर्नीचर दिया था आगामी सत्र में 5 कक्षाओं के लिए और फर्नीचर देने की घोषणा की।
इस अवसर पर मनोज जोशी, विद्यालय अध्यक्ष शीतल सिंघल, प्रबंधक महेश मित्तल, ग्राम प्रधान राजनगर संगीता दे, ग्राम प्रधान अरविंदनगर दीपा घरामी, ग्राम प्रधान निर्मलनगर नमिता मंडल, प्रधानाचार्य निताई मंडल, प्रकाश मंडल, मयंक अग्रवाल, सुधीर मौजूद रहे।



