अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा के DLF मॉल में आई महिला पर घी और रिफाइंड चोरी करने का आरोप, जांच कर रही पुलिस

ब्रांडेड कपड़ों में मॉल पहुँचकर ग्रोसरी का सामान उड़ाने वाली एक महिला की करतूत का पर्दाफाश हुआ है. मामला नोएडा के नामचीन DLF मॉल का है, जहाँ एक महिला को बिना बिल चुकाए 1 किलो घी और 1 किलो रिफाइंड तेल की बोतल ले जाते हुए सिक्योरिटी गार्ड ने धर दबोचा. CCTV खंगालने पर पता चला कि यह महिला पिछले एक महीने से इस स्टोर को निशाना बना रही थी.

एक महीने में चार बार चोरी का आरोप

स्टोर प्रबंधन का आरोप है कि महिला पिछले करीब एक महीने से स्टोर में आ रही थी और अलग-अलग सामान लेकर बिना भुगतान किए निकल जाती थी. बताया गया कि वह अब तक करीब चार बार चोरी कर चुकी थी. सामान लगातार कम होने के बाद स्टोर में CCTV फुटेज की जांच की गई, जिसमें महिला की कथित गतिविधियां सामने आईं.

घी और रिफाइंड तेल ले जाते पकड़ी गई महिला

बताया गया कि इस बार महिला DLF Mall of India के स्टोर में पहुंची थी. आरोप है कि उसने करीब एक किलो घी और एक किलो रिफाइंड तेल लिया और बिना भुगतान किए बाहर निकलने की कोशिश की. इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

मामले की सूचना नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस को दिए जाने की जानकारी सामने आई है. पुलिस CCTV फुटेज और स्टोर के रिकॉर्ड के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है. महिला के खिलाफ आगे क्या कानूनी कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button