उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी में खत्म होगी आउटसोर्सिंग व्यवस्था, मिलेगी पक्की नौकरी; चुनाव से पहले अखिलेश का वादा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी सरकार बनने पर आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी देने का वादा किया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सरकार की घोषणा पर कहा कि सरकार जाने वाली है, इसमें से कुछ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने दावा किया कि यूपी में चुनाव की तारीख घोषित होते ही भाजपा अपनी हार स्वीकार कर लेगी।

पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में गुरुवार को सपा प्रमुख ने कहा कि बुलंदशहर में उनका कार्यक्रम तय था, लेकिन प्रशासन ने हैलीपैड पर पानी भरने का बहाना बनाकर अनुमति नहीं दी। उन्होंने हेलीपैड का वीडियो भी दिखाया, जिसमें जलभराव नहीं था। उन्होंने कहा कि सरकार आखिर कार्यक्रमों से घबरा क्यों रही है? लोकतंत्र में इतनी खराब सरकार कभी नहीं आई। इस सरकार में सबके अधिकार छीने जा रहे हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि ये प्रचार पर कितना भी खर्च कर लें, जीतने वाले नहीं हैं। बिना नाम लिए भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावडे पर तंज करते हुए कहा कि एआइ के जमाने में टीआइ आए हैं। मुंबई से कोई तिजोरी लेकर आया है, उसे भरने के लिए। ईवीएम के प्रश्न पर कह कि हम बुनियादी रूप से इसके खिलाफ हैं। हम ईवीएम से जीतकर ही उसको हटाएंगे।

अखिलेश यादव ने आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज किया, उन्होंने कहा कि ‘अंकल’ शब्द कोई भी रिश्ता हो सकता है। चाचा, ताऊ, मौसा या फूफा, लेकिन किसी ने फूफा पर सवाल नहीं पूछा, सवाल सिर्फ फूफा का ही पूछा जा रहा है। आकाश आनंद को हटाना, उनकी पार्टी का फैसला है और दूसरे दल के लोग इस पर कोई बात नहीं कर सकते।

कोई आकाश आनंद को लाएगा तो कर लेंगे शामिल

बसपा से निष्कासित आकाश आनंद को समाजवादी पार्टी में लेने पर अखिलेश यादव ने हंसते हुए मीडियाकर्मी से ही कहा कि अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे। इनकी इच्छा है लेकर आएं, हम ले लेंगे फिर।
झांसी में पति के मजबूरी में पत्नी का शव नदी में बहाने की घटना एक जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आप क्या कह रहे हैं, हमारा जीडीपी इतना बढ़ा, निवेश इतना आ रहा है। बताओ, ये झांसी की घटना जीडीपी की पोल खोल रही है कि नहीं।

लखनऊ को स्वच्छ हवा के लिए अवार्ड मिलने पर कहा, शुक्र है बारिश के दिनों में एक्यूआई नापा गया। सपा प्रमुख ने लखीमपुर खीरी के लिए अलग से घोषणापत्र और सरकार बनने पर लखीमपुर और पीलीभीत को आल वेदर एक्सप्रेसवे से जोड़ने की घोषणा की। गन्ना किसानों के लिए वादा किया कि सरकार बनने पर 24 से 48 घंटे उनका पूरा भुगतान कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button