मनोरंजनसिनेमा

‘डोरेमोन’ फैंस के लिए गुड न्यूज, भारत में रिलीज होने जा रही ‘न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’

कॉर्टून की दुनिया का सबसे लोकप्रिय किरदार डोरेमोन अब जल्द भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। फिल्म ‘डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ इस साल देशभर में रिलीज होने जा रही है।

पॉप कल्चर फेस्टिवल से शुरू होगा कैंपेन

गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी कर फैंस के साथ यह जानकारी साझा की। फिल्म का प्रमोशन 20 जून से शुरू होने वाले पॉप कल्चर फेस्टिवल में किया जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फैंस के लिए मुंबई में 20 और 21 जून को कैंपेन किया जाएगा।

दोस्ती, साहस और खोज का देगी परिचय 

फिल्म ‘डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ में नोबिता और उसके दोस्त एक रोमांचक सफर पर निकलेंगे। उनकी इस कहानी में दोस्ती, साहस और खोज देखने को मिलेगी। फिल्म फुजिको एफ. फुजियो की मांगा पर आधारित होगी।

कब होगी रिलीज?

फिल्म ‘डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ 2 अक्टूबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डोरेमोन एक एनिमेटिड किरदार है जिसे बिना कानों वाली एक रोबोटिक बिल्ली के रूप में दिखाया जाता है। डोरेमोन, नोबिता नाम के लड़के की जिंदगी में मदद करने के लिए 22वीं सदी से सफर करके आती है। यह सीरीज पिछले बीस साल से बच्चों का मनोरंजन करती आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button