अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, 15वीं मंजिल से गिरकर 5 साल के मासूम की मौत; मां की गोद में टूटी सांसें

ग्रेटर नोएडा की लोहिया एनक्लेव सोसाइटी में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 15वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बलिया के रहने वाले अरुण राजभर अपनी पत्नी और बेटे के साथ वहां एक फ्लैट में साफ- सफाई करने गए थे। माता-पिता के काम करने के दौरान बच्चा खिड़की के पास खेल रहा था, जिसमें शीशा नहीं लगा होने के कारण वह सीधे नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण की लापरवाही के कारण सोसाइटी में अधूरी सुविधाएं हैं, और कई खिड़कियों व रेलिंग के न होने से हमेशा खतरे का साया बना रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन वन ए स्थित लोहिया एनक्लेव सोसाइटी की 15वीं मंजिल से गिरकर तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा खेलते समय फ्लैट की खिड़की से नीचे गिरा था। आरोप है कि खिड़की में शीशा नहीं होने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि मूलरूप से बलिया के सतावर गांव का रहने वाले अरुण राजभर सोमवार को अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे अंश के साथ लोहिया एनक्लेव सोसाइटी में साफ सफाई करने के लिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी के डी टावर में 15वीं मंजिल पर पति-पत्नी काम करने लगे।

फ्लैट की खिड़की में नहीं लगा था शीशा

इसी बीच उनका तीन साल का बेटा वहां खेलने लगा। बताया जा रहा है कि फ्लैट की खिड़की में शीशा नहीं लगा हुआ था। इसी बीच मासूम खेलते समय खिड़की से नीचे जा गिरा। सोसाइटी के लोगों ने तुरंत बच्चे को नजदीक के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

अधूरी सुविधाओं के बीच रह रहे लोग

सोसाइटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि यहां आधी अधूरी सुविधाओं के बीच लोग रहने को मजबूर है। प्राधिकरण की तरफ से यहां कोई सुविधा नहीं दी गई है। अधिकांश फ्लैट की खिड़की में शीशे नहीं लगे हुए हैं। कई जगह रेलिंग भी नहीं है, जिसकी वजह से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोग राम भरोसे यहां रह रहे हैं। कासना कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पंद्रहवीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच कर जरूरी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button