अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी राज सिंह की मां ने पेश किया ‘CCTV एविडेंस’, बताया बेगुनाह

उत्तर प्रदेश पुलिस और कोलकाता पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में बलिया के राज सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने राज सिंह उर्फ चंदन को अयोध्या से गिरफ्तार किया है. 6 मई की रात नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम में नकाबपोश हमलावरों ने चंद्रनाथ की हत्या कर दी थी. वहीं इस मामले में चंदन की मां का बयान सामने आया है.

बलिया से गिरफ्तार राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने कहा कि बेटे को जब SOG टीम ने पकड़ा तो हम भी साथ में ही मौजूद थे. उन्होंने कहा कि मेरा बेटा अयोध्या में छुप कर नहीं रह रहा था. राज मेरे साथ और दोस्तों के साथ दर्शन करने गया था. 9 मई को अयोध्या पहुंचे थे और रामलला के दर्शन के बाद बलिया के लिए निकले थे. रास्ते में ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे. वहीं SOG टीम ने राज और उसके दोस्तों को दबोच लिया था. मुझे भी साथ लेकर गए थे.

‘मेरा बेटा घर में ही था’

अगले दिन पांच-दस मिनट के लिए मिलवाया और बताया कि किसी हत्या के संबंध में कुछ पूछताछ होनी है, इसके लिए राज को कोलकाता ले कर जा रहे हैं. मुझे महिला थाना में रखा था और बाकियों को अलग रखा गया था. राज सिंह की मां ने कहा कि मेरा बेटा घर में ही रह रहा था. 7 मई को हम लखनऊ के लिए निकले थे, 8 मई को किचौच्छा शरीफ गए थे और 9 को अयोध्या गए थे. राज सिंह की मां ने कहा कि मेरे बेटे ने कुछ नहीं किया, वो घर में ही था वो गलत नहीं है. राज की मां ने इंसाफ की मांग की है. उन्होंने कहा कि मेरे बेटा गलत नहीं है, इंसाफ होना चाहिए.

बक्सर से भी दो आरोपी अरेस्ट

बता दें कि पुलिस की विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शुभेंदू के पीए के हत्या के मामले में बिहार के बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को भी हिरासत में लिया. शूटरों ने वारदात के बाद भागते समय बाली टोल प्लाजा पर यूपीआई (UPI) के जरिए टोल टैक्स का भुगतान किया था, जिससे पुलिस उनके मोबाइल नंबर तक पहुंच गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button