मनोरंजनसिनेमा

विजय ने संभाली तमिलनाडु की कमान, भाषण सुनकर नम हुईं तृषा कृष्णन की आंखें, सोशल मीडिया पर छाया इमोशनल पल

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अब अपनी लाइफ के नए चैप्टर को शुरू कर रहे हैं. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद आज यानी 10 मई को उन्होंने मुख्यमंत्री की शपथ ली है. इस मौके पर उनके परिवार और करीबी दोस्त भी मौजूद थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसी बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के एक वायरल वीडियो ने सभी का ध्यान खींच लिया है, जिसमें उनकी आंखें नम दिखीं.

वीडियो में तृषा की आंखें हुई नम

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में तृषा बहुत खुश और भावुक नजर आ रही हैं. तृषा के फैन पेज पर ये वीडियो शेयर की गई है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि ‘कुछ जज्बात छुपाए नहीं जा सकते, जब खुशी भावुक कर दे. उनकी वो भावुक मुस्कान हर किसी के दिल को छू गई. मेरी क्वीन को ढेर सारा प्यार.’ बस फिर क्या था, देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी.

विजय की पत्नी और बच्चे नहीं आए 

बता दें इस शपथ समारोह में तृषा कृष्णन, विजय की मां और फैमिली भी साथ नजर आई थीं. वहीं विजय की मां को तृषा के गले लगते हुए भी देखा गया, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. हालांकि विजय की उनकी पत्नी और बच्चे इस खास मौके पर वहां नहीं आए, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं होने लगीं.

27 साल बाद हो रहा तलाक

बता दें कि शादी के 27 साल बाद विजय का तलाक होने वाला है, साथ ही उनके बच्चों के नाम से विजय का नाम भी हटा दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी ने विजय के खिलाफ आरोप लगाए है कि उनका अफेयर चल रहा है. वहीं तलाक की खबरों के बीच विजय और तृषा की अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. इस मामले पर विजय ने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन तृषा हमेशा कहती हैं कि विजय उनके अच्छे दोस्त है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button