उत्तर प्रदेशराज्‍य

‘डीएम अंकल, प्लीज सड़क बनवा दीजिए…’ बच्ची की अपील पर बनने लगा रोड, मिलने घर पहुंचे अफसर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कुछ दिन पहले एक छोटी सी बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बच्ची जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की अपील करती हुई दिखाई दे रही थी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसका असर भी अब देखने को मिला है. डीएम ने बच्ची की गुहार सुन ली, जिसके बाद उन्होंने बच्ची से मुलाक़ात भी की और उसे सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है.

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में सलेमपुर कोन इलाके में जलभराव की समस्या से आसपास के लोग काफी परेशान थे, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों को भी इसी रास्ते से जाना पड़ता था. जिससे परेशान होकर कक्षा-1 की छात्रा मानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर डीएम अंजनी सिंह से सड़क बनवाने की गुहार लगाई.

मानवी सिंह ने सड़क पर जलभराव की तस्वीरें शेयर करते हुए वीडियो बनाते हुए डीएम से अपील की और कहा- “हेलो DM अंकल.. आप बहुत अच्छे हैं. हमारी भी सड़क बनवा दीजिए. आने-जाने में दिक्कत होती है.” ये वीडियो वायरल होने के बाद ‘डीएम अंकल’ ने मासूम मानवी सिंह की गुहार सुन ली है.

डीएम ने सुनी मानवी सिंह की पुकार

डीएम अंजनी सिंह ने इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया और वो मानवी सिंह से मिलने उसके घर पहुँच गए. इसके बाद उन्होंने मानवी के साथ अधिकारियों को लेकर जर्जर सड़क का निरीक्षण किया और जल्द ही सड़क बनवाने का आश्वासन भी मानवी को दिया. डीएम ने कहा कि देखने में लग रहा है कि ये नई कॉलोनी हैं और खड़ंजा नीचे बैठ गया है, जिसकी वजह से यहां जलभराव हो रहा है.

डीएम अंजनी सिंह ने मानवी सिंह और स्थानीय लोगों के जल्द ही सड़क ठीक कराने का भरोसा दिया हैं. वहीं इस मामले पर सियासी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सड़कों पर जलभराव को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस बच्ची की पुकार को अनसुना ना करें.

कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

यूपी कांग्रेस ने एक्स पर लिखा- ‘भाजपा सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ के दौर में ‘कीचड़’ से गुजर रहा है बचपन! लखीमपुर खीरी में एक मासूम बच्ची डीएम साहब से सड़क की गुहार लगा रही है ताकि वह स्कूल जा सके. मुख्यमंत्री जी, अगर थोड़ी सी भी शर्म बची हो, तो कम से कम इस बच्ची की पुकार को अनसुना मत कीजिएगा.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button