अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में नपे दो SHO और एलआईयू कॉन्स्टेबल, पुलिस आयुक्त से सूचना छिपाना पड़ा भारी

नोएडा। काम में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने क्राइम मीटिंग के दौरान कोतवाली फेज टू के एसएचओ अवधेश प्रताप सिंह और एलआईयू के सिपाही प्रतीक कुमार को निलंबित कर दिया है। सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट में बृहस्पतिवार को क्राइम मीटिंग बुलाई थी। इसमें कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
आदेश के अनुसार, अपराध को लेकर की गई समीक्षा के दौरान उक्त अधिकारियों की लापरवाही सामने आई थी। जानकारी के अनुसार उक्त अधिकारियों ने कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर स्पष्ट और सही जानकारी समय से उच्च अधिकारियों को नहीं दी। इस कारण बृहस्पतिवार को फेज टू में जमकर हंगाामा हुआ था, जिसका असर शुक्रवार को भी देखने को मिला।

वहीं एलआईयू के सिपाही प्रतीक कुमार की कार्यशैली को लेकर शिकायत मिली थी। उनका काम भी महकमे को संतोषजनक नहीं मिला। इसलिए सीपी ने उन्हें भी निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए।
क्राइम बैठक के दौरान सीपी ने पुलिस व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर किसी भी हालत में नकेल कसने के निर्देश दिए। अधिकारियों को सीपी ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाएं, अपराधियों पर कड़ी नजर रखें और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समाधान करने के भी आदेश दिए। वहीं महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और संगठित अपराध पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button