अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में आधी रात को 28वीं मंजिल से कूद गई कारोबारी की बेटी, पंजाब से कर रही थी बीटेक

नोएडा। सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में अमोर सोसायटी की  28वीं मंजिल से कूदकर 21 वर्षीय युवती ने अपनी जान दे दी। घटना देर रात की है।

युवती की पहचान अर्पिता पुत्री संजय निवासी डी ब्लाक सेक्टर 32, मूल निवासी ग्राम मंडेरवा बस्ती थाना मंडेरवा जिला बस्ती के रूप में हुई है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस युवती के पिता और अन्य स्वजनों से जानकारी कर युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button