उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी में ईडी की कार्रवाई: सहारा सिटी में मारा छापा, जरूरी दस्तावेज खंगाले, इलाके में हड़कंप

गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में शुक्रवार को ईडी की टीम ने छापा मारा। टीम ने वहां उपलब्ध तमाम दस्तावेज जब्त किए। वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ कर इस बारे में जानकारी ली गई। जो दस्तावेज टीम ले गई उसमें संपत्तियों के कागजात हैं। करीब दो घंटे तक टीम यहां मौजूद रही।

तीन राज्यों में पहले ही हो चुकी है छापेमारी 

उत्तर प्रदेश में सहारा समूह से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि समूह की संपत्तियों की बिक्री की जा रही है। इसका खुलासा ओडिशा समेत तीन राज्यों में ईडी की कार्रवाई से हुआ है। अंदेशा है कि और भी प्रदेशों की संपत्तियों को बेचा जा रहा है या फिर बेचने की कोशिश हो रही है। ईडी मामले की तफ्तीश कर रही है। जल्द कार्रवाई हो सकती है।विज्ञापन

दरअसल, ईडी ने 26 फरवरी को कोलकाता आंचलिक कार्यालय की टीम ने ओडिशा के बहरामपुर व भुवनेश्वर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और कर्नाटक के बेल्लारी स्थित परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। इसमें पता चला था कि बहरामपुर स्थित सहारा प्राइम सिटी लिमिटेड की 43 एकड़ भूमि में से लगभग 32 एकड़ जमीन दिसंबर 2025 में बेच दी गई है। यह विक्रय एक निरस्त बोर्ड प्रस्ताव के आधार पर एक सहारा कर्मचारी के पक्ष में किया गया। इसमें कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी की गई।

सहारा समूह की संपत्तियों की तफ्तीश शुरू

एजेंसी को संदेह है कि यह सौदा समूह के वरिष्ठ प्रबंधन के निर्देश पर किया गया। मामले की जांच जारी है। वहीं अब जांच एजेंसी यूपी समेत अन्य राज्यों के शहरों में स्थित सहारा समूह की संपत्तियों के बारे में तफ्तीश शुरू की है। अंदेशा है कि इस तरह का खेल और भी जगहों पर किया गया है। जहां भी सहारा की संपत्तियां बेची गई होंगी, ईडी उन मामलों में कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button