उत्तर प्रदेशराज्‍य

लड़कियों के लिए महिला ट्रेनर अनिवार्य, सीएम योगी ने दिया सभी जिम की जांच का निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में आयोजित कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिम की जांच कराई जाए. उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि प्रत्येक जिम में महिलाओं के लिए महिला ट्रेनर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए. यह निर्देश मिर्जापुर में जिम के माध्यम से धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के सामने आने के बाद दिया गया.

जानें पूरी बात ? 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के साथ-साथ ऐसे मामलों में लिप्त पुलिसकर्मियों पर भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर भी मुख्यमंत्री ने विशेष जोर दिया. उन्होंने नियमित सड़क सुरक्षा बैठकें आयोजित करने और अधिक से अधिक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए. साथ ही तेज आवाज वाले साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न के उपयोग पर रोक लगाने तथा सड़कों पर अतिक्रमण कर वाहनों की पार्किंग न होने देने के निर्देश भी दिए गए. स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया गया.

आने वाले त्योहारों के लिए चौकाना का निर्देश 

बताया जा रहा हैं कि होली एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि जहरीली शराब और अवैध शराब बिक्री किसी भी स्थिति में न होने पाए। शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए.

अधिकारियों को नियमित जनसुनवाई

राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने लंबित वादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा. अविवादित वरासत से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने तथा अधिकारियों को नियमित जनसुनवाई कर शिकायतों का मेरिट के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

जानें बैठक कौन कौन रहे शामिल 

मीडिया रिपोेर्ट के अनुसार, बैठक के दौरान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया, जबकि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निर्माणाधीन विकास कार्यों की जानकारी दी. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और एडीजी जोन पियूष मोर्डिया ने कानून व्यवस्था, साइबर अपराध नियंत्रण एवं आगामी पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा की तैयारियों से अवगत कराया.इसके बाद मुख्यमंत्री ने सिगरा स्थित फल मंडी रोड का औचक निरीक्षण कर सीएम ग्रिड्स योजना के अंतर्गत चल रहे सड़क सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button