अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, महिला-बेटा भागते समय हुए जख्मी

ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट ईकोटेक 3 कोतवाली एरिया के सेक्टर 10 स्थित कोको काउंटी सोसायटी के पास मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के नागपाल रेस्तरां में शुक्रवार को एलपीटी सिलिंडर में तेज धमाके के बाद अचानक आग लग गई। इस हादसे के बाद आग तेजी से फैलने पर रेस्तरां के दो कर्मचारी झुलस गए। वहीं, एक महिला और 17 साल का किशोर भी भागते समय चोटिल हो गए। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया गया। सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में कोको काउंटी सोसायटी के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 12.40 मिनट पर एक फूड प्लाजा में सिलिंडर ब्लास्ट के कारण आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल टीम मौके पर रवाना हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैस सिलिंडर लीक होने के कारण रेगुलेटर में आग लग गई थी। इसकी वजह से आग तेजी से फैली और तेज धमाके जैसी आवाज हुई। रेस्तरां के शीशे टूट गए। काम कर रहे दो कर्मचारी झुलस गए।

रेस्‍टोरेंट में कई लोग खा रहे थे खाना

वहीं, हादसे के दौरान रेस्टोरेंट में बैठकर कुछ लोग खाना खा रहे थे। आग लगने के बाद भागते समय के महिला और उनका बच्चा चोटिल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। बिल्डिंग में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

आसपास की दुकानों को पहुंचा नुकसान

सोसायटी के निवासियों ने बताया कि दोपहर के समय बच्चों को स्कूल से लेने के लिए लोग बाहर खड़े हुए थे। इस दौरान अचानक से जोरदार धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। जिससे लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए। इस धमाके के कारण आसपास की दुकानों में भी काफी नुकसान हुआ है।

सुरक्षा के इंतजाम नहीं

ग्रेनो वेस्ट की विभिन्न सोसायटियों में कमर्शल मार्केट बने हुए है। इनमे काफी संख्या में रेस्तरां, किचन और कैफे संचालित हो रहे है। ग्रेनो वेस्ट की निवासी अंकिता राजपूत ने बताया कि सोसायटियों के नजदीक बने मार्केट में फायर सेफ्टी के पूरे इंतजाम नही है। इसकी वजह से आसपास की दुकान संचालको और टावरों मे रह रहे लोगों को अनहोनी का डर बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button