खेलमनोरंजन

हरियाणा के स्टार हॉकी खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधे, उत्तराखंड के होटल में सुमित और सोनिका ने रचाई शादी

हॉकी के मैदान में हॉकी स्टीक से देश के लिए ओलंपिक मेडल से लेकर एशियन गेम्स में पदक और अन्य कई प्रतियोगिताओं में देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाले देश के दो धुरंधर हॉकी खिलाड़ी अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. सोनीपत के रहने वाले सुमित और हिसार की रहने वाली सोनिका अब दांपत्य जीवन में एक दूसरे का साथ देने उतरने जा रहे हैं.

सुमित निवासी गांव कुराड, सोनीपत और हिसार की रहने वाली सोनिका ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित आर्चित होटल में अपने परिवारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और सात जन्मों के लिए साथ रहने का प्रण लिया. इस शादी को दोनों परिवारों की तरफ से बिल्कुल गोपनीय रखा गया और दोनों के परिवारों के करीब 60 लोग ही मौजूद थे.

सुमित ओलंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य

सुमित उस भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने पिछले ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. वहीं सोनिका भी उस महिला टीम का हिस्सा हैं जिसने पिछले ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया था. सोनिका कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल और एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रही हैं. दोनों इन दिनों आयकर विभाग में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, सोनिका हाल में दिल्ली में आयकर विभाग में तैनात हैं.

दस दिन पहले हुई शादी

सुमित के बड़े भाई प्रवेश ने बताया कि दस दिन पहले बड़े ही गोपनीय तरीके से ऋषिकेश में शादी समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें सुमित और सोनिका विवाह के पवित्र बंधन में बंधे. शादी में परिवार के ही लोग मौजूद थे. हॉकी के मैदान में एक साथ देश के लिए खेलने वाले यह दोनों खिलाड़ी अब जीवन के मैदान में भी एक साथ खेलने के लिए तैयार हैं. दोनों को खेल जगत और प्रशंसकों की तरफ से बधाइयों का तांता लग रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button