उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी में आज से मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम की होगी शुरुआत, 23 जिलों में फ्री राशन के साथ मिलेगा ज्वार और बाजरा

लखनऊ। यूपी में जनवरी महीने के फ्री राशन वितरण की डेट आ गई। प्रदेशभर में कार्डधारकों 8 जनवरी से 28 जनवरी तक फ्री राशन वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में चयनित 23 जिलों गुरुवार राशन की दुकानों पर कार्डधारकों को अन्य राशन के साथ ज्वार-बाजरा भी दिए जाएंगे। इस संबंध में खाद्य आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों व जिला पूर्ति अधिकारियों के नाम आदेश जारी कर दिए हैं।

इसके तहत प्रदेश में गुरुवार से शुरू होने जा रहे राशन वितरण कार्यक्रम के तहत 23 जिलों में अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, इटावा, औरैय्या, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, अमरोहा, सम्भल, उन्नाव तथा बुलंदशहर में प्रति अन्त्योदय कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं, 11 किलोग्राम चावल तथा 10 किलोग्राम ज्वार-बाजरा नि:शुल्क दिया जजाएगा। वहीं शेष जिलों में प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं, 21 किलो चावल नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।

कोटे की दुकान पर इतने बजे से मिलेगा राशन

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोटे की दुकान पर फ्री राशन गुरुवार से शुरू होगा। इसके लिए समय निर्धारित किया गया है। कोटे की दुकान पर फ्री राशन का वितरण सुबह 08 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 02 बजे से शाम 06 तक कार्डधारक राशन ले सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button