मनोरंजनसिनेमा

‘द फैमिली मैन’ फेम एक्टर गिरफ्तार, MDMA तस्करी मामले में था फरार, ANTF ने मुंबई से धर दबोचा

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सहायक कलाकार के तौर पर काम करने वाला मान सिंह एमडीएमए (ड्रग) बेचने के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में है. मान सिंह ने ‘द फैमिली मैन’ समेत कई फ़िल्मों और वेब सीरीज़ में छोटे-मोटे रोल निभाए हैं. एएनटीएस (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) यूनिट आगरा ने आरोपी को मुंबई से पकड़ा. पुलिस के मुताबिक, मान सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई से यूपी लाया गया है और मामले की आगे जांच जारी है.

महाराष्ट्र में MD ड्रग्स बनाने वाले बड़े कारखाने का भंडाफोड़

इससे पहले मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर महाराष्ट्र में MD ड्रग्स बनाने वाले बड़े कारखाने का भंडाफोड़ किया था. जहां इस कार्रवाई में पुलिस ने ₹115 करोड़ रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया. यह कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 7 ने की थी. पुलिस के अनुसार, यह बड़ा MD ड्रग्स का कारखाना सातारा ज़िले के जावली तालुका के सावरी गांव के एक खेत में चल रहा था.

पुलिस की गिरफ्त में 7 आरोपी, मामले की जांच जारी

इस कारखाने का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने मुलुंड में MD ड्रग्स बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सातारा में छापा मारा और कारखाने का पर्दाफाश किया. इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button