अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं, जिन्हें देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.

इस मामले को लेकर डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से 3 पिस्टल, 3 तमंचे, 32 बोर के 160 जिंदा कारतूस, 50 हजार रुपये कैश बरामद किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गैंग लंबे समय से मथुरा से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में इनकी पैठ बनी हुई थी.

जांच में पता चला है कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में सक्रिय था. गैंग के सदस्य मथुरा से हथियार खरीदकर उन्हें ग्रेटर नोएडा व दिल्ली-NCR में ऊंचे दामों पर बेचते थे. पुलिस को काफी समय से इस गैंग की गतिविधियों पर शक था, जिसके बाद स्पेशल टीम बनाई गई. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी पांचों आरोपियों को पकड़ लिया.

डीसीपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और हथियारों की सप्लाई चेन के बारे में कई अहम जानकारी सामने आ रही हैं. गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से NCR में सक्रिय अवैध हथियार नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. पुलिस ने कहा कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी खुलासे होने की संभावना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button