
चंपावत जिले की अमोड़ी-छटकोट-सिप्टी सड़क पर शुक्रवार को एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों का स्थानीय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक गंभीर घायल को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय वाहन में 11 लोग सवार थे। इसमें से सात यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।



