अपराधएनसीआरगाजियाबाद

गाजियाबाद: ‘पुलिस पर चलाएगा गोली…’ सॉरी मैम बचने के लिए चलाई थी, अब कुछ नहीं करूंगा, बदमाश का रोने वाला वीडियो वायरल

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में महिला पुलिस अफसरों ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद कमिश्नरी की महिला थाना पुलिस ने बीती रात वो कर दिखाया, जो गाजियाबाद के इतिहास में अब से पहले कभी नहीं हुआ। सोमवार देर रात जनपद में एक ऐसा एनकाउंटर हुआ, जिसमें एक भी पुरुष पुलिसकर्मी शामिल नहीं था। इस एनकाउंटर को जिले की महिला पुलिसकर्मियों ने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। इस एनकाउंटर को एसीपी उपासना पांडे और महिला थानाध्यक्ष रितु त्यागी की टीम ने अंजाम दिया।

महिला पुलिसकर्मियों ने मुठभेड़ कर विजयनगर थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश जितेंद्र को लंगड़ा कर दबोच लिया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नंदग्राम उपासना पांडे ने बताया कि सोमवार देर रात महिला पुलिस की एक टीम रात्रि गश्त पर लोहिया नगर में चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान टीम को एक संदिग्ध स्कूटी आते दिखाई दी। नजदीक आने पर पर जब महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने के लिए इशारा किया, तो वह स्कूटी को वापस मोड़कर भागने लगा।

मोड़ने के दौरान युवक की स्कूटी फिसल गई, जिससे वह सड़क पर ही गिर गया। महिला पुलिस अफसरों को अपनी ओर आते देख उसने टीम पर गोली चला दी। अपने ऊपर फायरिंग होते देख महिला पुलिस टीम ने भी क्रॉस फायरिंग की और गोली चला रहे बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद बदमाश वहीं गिर पड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है, जो फिलहाल विजयनगर में रहता है। जितेंद्र मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। वह विजयनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उस पर जनपद के विभिन्न थानों में लूट के आठ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश से चोरी की स्कूटी, तमंचा, लूटा हुआ एक मोबाइल और एक टैब बरामद किया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button