राष्ट्रीय

जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, गुंडिचा मंदिर के बाहर भगदड़, तीन की मौत कई घायल

पुरी : ओडिशा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान रविवार को भगदड़ मच गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को रविवा पारंपरिक पहंडी जुलूस में गुंडिचा मंदिर के गर्भगृह में ले जाया जाना था। श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने ही भगदड़ हो गई। कई लोग इसमें दब गए।

हादसा रविवार को तड़के 4-5 बजे के बीच हुआ। अफसरों ने बताया कि गुण्डिचा मंदिर के पास सराधाबली में हजारों की संख्या में भक्त जुटे थे। सब रथ की रस्सी को और भगवान को छूना चाहते थे। इसी दौरान यह भगदड़ हुई।

कई अस्पताल में

शनिवार को भी रथ यात्रा के दौरान बहुत भीड़ थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि लगभग 750 भक्तों को थकान और भीड़ के दबाव के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि 230 से ज़्यादा भक्तों को IDH (Infectious Disease Hospital) में भर्ती कराया गया. लगभग 520 लोगों का इलाज जिला मुख्यालय अस्पताल (DHH) में किया गया। ज़्यादातर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक गंभीर रूप से बीमार भक्त को बेहतर इलाज के लिए SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, कटक भेजा गया है।

शुक्रवार को टाल दिया गया था कार्यक्रम

शुक्रवार शाम को भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के पास हजारों भक्त जमा हो गए थे। इससे भगदड़ होने का डर था। पुलिस ने लगभग दो घंटे तक रास्ते को खाली कराने की कोशिश की। इसके बाद भगवान जगन्नाथ के रथ को थोड़ा सा 7.45 बजे खींचा गया और फिर कार्यक्रम को शनिवार के लिए टाल दिया गया था। आखिर रविवार को भगदड़ नहीं बचाई जा सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button