अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा: कमरा बंद कर फांसी पर झूला शख्स, 3 मिनट में पहुंची PRV टीम, ऐसे बचाई जान

नोएडा: उत्तर प्रदेश की नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से एक युवक की जान बच गई। नोएडा पुलिस ने मात्र 5 मिनट में पहुंचकर फंदे पर लटके युवक की जान बचा ली। दरअसल, थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसायटी में शराब के नशे में धुत एक युवक ने कमरे में खुद को बंद करके फांसी लगा ली। वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था तभी पुलिस देवदूत बनकर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और उसको इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां 2 घंटे बाद युवक का इलाज कर डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। डाॅक्टरों के मुताबिक, युवक की हालत अब सामान्य है। सोसाइटी के सभी लोग पीआरवी के इस काम की तारीफ कर रहे हैं। घटना बुधवार देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है।

नोएडा के सेक्टर-78 के महागुन मॉडर्न सोसायटी में एक महिला अपने पति के साथ रहती है। महिला ने बुधवार दोपहर बाद पुलिस को फोन कर के जानकारी दी कि उसके पति ने शराब के नशे में धुत होकर कमरे में बंद कर लिया है। कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे है। युवक के सुसाइड की कोशिश की जानकारी मिलते ही डायल-112 पर तैनात पीआरवी वाहन मौके पर मात्र 5 मिनट में पहुंच गए। इसके बाद पीआरवी वाहन पर तैनात आरक्षी सतेंद्र यादव और चालक प्रमोद कुमार ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे के अंदर का नजारा देख सबके होश होड़ गए। युवक पंखे से फांसी का फंदा बनाकर लटक रहा था।

समय बिना गवाये दोनों पुलिसकर्मियों ने फांसी के फंदे पर लटके युवक को नीचे उतारकर सीपीआर देना शुरु किया। सीपीआर देने के बाद युवक की सांसें वापस लौटीं और उसकी जान बच गई। इसके बाद युवक को एम्बुलेंस के जरिए नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया। जहाँ उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। डाॅक्टरों के अनुसार, युवक को समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया गया होता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। इलाज के बाद युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया है। घटना के समय युवक की पत्नी भी घर में मौजूद थी। कॉल पर मिले तुरंत रिस्पॉन्स और कार्रवाई के लिए सोसाइटी के लोग पीआरवी टीम की सराहना कर रहे है।

युवक की जान बचाने के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक की ओर से पीआरवी वाहन पर तैनात इन दोनों कर्मियों को 25 हजार का नगद इनाम दिया गया और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। पुलिसकर्मी की सूझबूझ के चलते ही युवक की जान बचाई जा सकी है। यदि पुलिस के पहुंचने में देर हो जाती या फिर अस्पताल पहुंचने में देर हो जाती तो एक परिवार उजड़ जाता।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार की रात समय करीब 3 बजे पीआरवी 6350 को सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि महागुन मॉडर्न सोसाइटी सेक्टर-78 नोएडा में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। पीआरवी द्वारा तत्काल पहुंचकर मौके पर शशि गुप्ता नाम की महिला जिनके पति जितेंद्र गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी महागुन मॉडर्न सोसायटी सेक्टर-78 नोएडा उम्र 43 वर्ष है ने फांसी लगा ली। गेट तोड़कर उन्हें नीचे उतरा गया और एंबुलेंस बुलवाकर संयुक्त जिला अस्पताल सेक्टर-39 नोएडा प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। जिन्हें बाद में एलएनजेपी हॉस्पिटल दिल्ली रेफर किया गया। उपचाराधीन है, हालात स्थिर है। फांसी लगाने का कारण घरेलू कलह बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button