मनोरंजनसिनेमा

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज का नाम गिनीज बुक में दर्ज, ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ में किया है ये कारनामा

Mission: Impossible 8: पॉपुलर हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग जून में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म में अभिनेता ने जलते हुए पैराशूट से 16 बार छलांग लगाने का दमदार स्टंट कर, सभी के होश उड़ा दिए हैं.

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम हुआ दर्ज

अपनी लेटेस्ट फिल्म में एक्टर ने हैरतअंगेज स्टंट किया. दरअसल टॉम क्रूज ने 16 बार हेलीपकॉप्टर से जलते हुए पैराशूट के साथ जंप किया. फिल्म में क्रूज,जो एक ट्रेंड स्काईडाइवर भी हैं, एविएशन फ्यूल में भीगे पैराशूट से बंधे हुए एक हेलीकॉप्टर से 16 बार छलांग लगाते हैं , फिर पैराशूट के जले हुए हिस्से को काटकर सुरक्षित करते हैं. अभिनेता के इस कारनामे ने उन्हें 4 जून को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने का हकदार बनाया.

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के चीफ एडिटर ने की तारीफ

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के चीफ एडिटर क्रेग ग्लेनडे ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक बयान जारी कर कहा,‘ टॉम सिर्फ एक्शन हीरो की भूमिका ही नहीं निभाते बल्कि वो सच में खुद एक एक्शन हीरो हैं’. उनकी इस निडरता ने ही उन्हें आज ये खिताब हासिल करवाया है. ‘द फाइनल रेकनिंग’ फिल्म में क्रूज़ का किरदार, एथन हंट, दक्षिण अफ्रीका के ड्रेकेन्सबर्ग पर्वतों के ऊपर 1940 के दशक के एक बाइप्लेन में सवार होकर एक ‘एआई यूनिट’ के नियंत्रण के लिए अपने विरोधी गैब्रियल (एसाई मोरालेस) से लड़ता है.

कैसा रहा टॉम क्रूज का फिल्मी करियर?

टॉम क्रूज़ ने 1983 में ‘रिस्की बिज़नेस’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और तब से 30 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है.उनकी यह नई उपलब्धि उनके प्रशंसकों के लिए एक और प्रेरणादायक उदाहरण है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button