अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

वाराणसी: मंदिर के महंत के घर के नौकर ही निकले चोर, मुठभेड़ में 6 बदमाश अरेस्ट, तीन को लगी गोली

वाराणसी। संकटमोचन मंदिर के महंत और आइआइटी बीएचयू के प्रोफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्र के तुलसी घाट स्थित स्थित आवास से रविवार सुबह 11 से दाेपहर एक बजे के बीच हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी करने वाले बदमाशों का मंगलवार रात लगभग डेढ़ बजे पुलिस से रामनगर कोदोपुर में आमना-सामना हो गया।

छह बदमाश चोरी के जेवरात और रुपये का बंटवारा कर रहे थे। उसी वक्त पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में बिहार के कैमूर के चैनपुर निवासी विक्की तिवारी, जितेंद्र सिंह, राकेश दुबे पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों तरफ से चल रही गोलियों के बीच तीन बदमाश फरार हो गए, जो कांबिंग में पुलिस के हत्थे चढ़े।

इसमें शामिल भगवानपुर-लंका निवासी दिलीप चौबे, फुलवा मऊ फतेहपुर निवासी अतुल शुक्ला और देवरिया के खामपार का शनि मद्धेशिया के पास से चोरी के जेवरात व रुपये भी बरामद हो गए। रामनगर इंस्पेक्टर राजू सिंह, भेलूपुर थाना प्रभारी गोपाल कुशवाहा और एसओजी प्रभारी मनीष मिश्र ने टीम संग संयुक्त आपेरशन किया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को तुलसी घाट स्थित महंत आवास जाकर क्राइम सीन देखने के बाद राजफाश के लिए 11 टीमों का गठन किया था। काशी जोन डीसीपी गौरव बंसवाल, एडीसीपी सरवणन टी, एसीपी डा. ईशान सोनी मौजूद रहे।

प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र दिल्ली गए थे। सोमवार दोपहर लौटने पर उन्हें रविवार को हुई चोरी की जानकारी हुई। महंत प्रो. मिश्र के पीआरओ अशोक कुमार पांडेय ने भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर के मुताबिक पीआरओ अशोक कुमार सोमवार दोपहर दिल्ली से लौट रहे प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र को लाने एयरपोर्ट गए थे।

इस बीच महंत को उनकी पत्नी आभा मिश्रा ने फोन किया कि उन्हें घर के कर्मचारी सूरज ने बताया कि घर के प्रथम तल के पीछे का दरवाजा खुला है। दोनों लोग घर पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी टूटी थी। अंदर के दो आलमारी में रखे जेवरात व नकदी गायब थे। कुंडी देख ऐसा प्रतीत हुआ कि चोरी के बाद उसे फिर से लगाया गया है।

चोरों के हाथ लगे सामान

सोने की सात चूड़ी, सोने का दो कड़ा, हीरे की नेकलेस, कान की बाली, हीरे की दो चूड़ी, हीरे के पांच ब्रेसलेट, पन्ना निर्मित नेकलेस, ईयर रिंग्स, अंगूठी, नेकलेस, माणिक सेट, सोना निर्मित नेकलेस, कान की बाली, हार, 20 कान की बाली, सोने का दो कड़ा समेत परिवारीजन के 23 आभूषण के अलावा तीन लाख रुपये चोरों के हाथ लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button