खेलमनोरंजन

वैभव सूर्यवंशी की बदौलत राजस्थान फाइनल की रेस में बरकरार, हैदराबाद टूर्नामेंट से बाहर

मुल्लांपुर: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। मुल्लांपुर के Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, New Chandigarh में पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार 97 रनों की पारी के दम पर 8 विकेट पर 243 रन बनाए। वैभव क्रिस गेल का सबसे तेज आईपीएल शतक का रिकॉर्ड तोड़ने ही वाले थे कि प्रफुल हिंगे की गेंद पर एस. रविचंद्रन को कैच थमा बैठे। खैर, 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने खराब शुरुआत की, जबकि अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। ट्रेविस हेड भी 17 रन पर चलते बने। इसके बाद कुछ अच्छी पारी जरूर देखने को मिली, लेकिन यह हैदराबाद को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। पूरी टीम 19.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से राजस्थान ने 47 रनों से जीत दर्ज की। अब टूर्नामेंट का क्वालीफायर-2 मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और क्वालीफायर-1 की हारी हुई टीम गुजरात टाइटंस के बीच 29 मई को इसी मैदान पर खेला जाएगा। विनिंग टीम फाइनल बेंगलुरु के साथ भिड़ेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का हाईलाइट्स: अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट, यूं दबाव में आई कमिंस की टीम

Sunrisers Hyderabad की शुरुआत बेहद खराब रही, जब अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए। इसके बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में रन बटोरे। किशन ने सिर्फ 11 गेंदों पर 33 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं हेड ने 8 गेंदों में 17 रन की तेज पारी खेली। हालांकि, लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। एस. रविचंद्रन केवल 1 रन बना सके, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 10 गेंदों पर 18 रन जोड़े। पावरप्ले में सनराइजर्स ने 71 रन बनाए, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी।

नीतीश रेड्डी, सलील अरोरा और शिवांग ही कुछ देर टिक सके

  • इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी और सलील अरोरा ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तेज साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
  • नीतीश रेड्डी ने 20 गेंदों में 38 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
  • सलील अरोरा 21 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए तो टीम की उम्मीदें भी धूमिल पड़ गईं।
  • आखिरी में शिवांग कुमार ने जरूर कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

राजस्थान रॉयल्स की पारी का हाईलाइट्स: वैभव सूर्यवंशी के 12 छक्के, टीम ने बनाए 243 रन

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के तूफानी अर्धशतक से राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट पर 243 रन बनाए। सूर्यवंशी ने 29 गेंद में 12 छक्कों और पांच चौकों से 97 रन की पारी खेली जबकि जुरेल ने 21 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल (29) के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ आठ ओवर में 125 रन जोड़कर रॉयल्स को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। सनराइजर्स की ओर से प्रफुल्ल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 54 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 64 जबकि साकिब हुसैन ने चार ओवर में 52 रन लुटाए।

राजस्थान रॉयल्स ने 47 रन से हैदराबाद को हराया, क्वालीफायर-2 में अब गुजरात से भिड़ेगी आरआर

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की पावरफुल साझेदारी

रॉयल्स की टीम अंतिम चार ओवर में 34 रन ही बना सकी। सनराइजर्स ने टॉस जीतकर रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद सूर्यवंशी और जायसवाल ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 80 रन जोड़कर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। सूर्यवंशी ने पैट कमिंस पर छक्के के साथ शुरुआत की और फिर सनराइजर्स के कप्तान के अगले ओवर में लगातार तीन छक्के मारे। सूर्यवंशी ने साकिब हुसैन के ओवर में तीन छक्कों के साथ सिर्फ 16 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान किसी टी20 टूर्नामेंट के एक सत्र में सर्वाधिक 59 छक्के के क्रिस गेल में रिकॉर्ड को भी तोड़ा।

  • जायसवाल ने भी इस बीच इशान मलिंगा और हिंगे पर चौके जड़े। सूर्यवंशी ने हिंगे पर छक्के के साथ आठवें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया।
  • उन्होंने इसी ओवर में लगातार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के भी मारे लेकिन अगली गेंद पर थर्ड मैन पर रविचंद्रन स्मरण को कैच दे बैठे।
  • जायसवाल भी इसके बाद स्पिनर शिवांग कुमार की गेंद को लॉन्ग ऑफ पर अभिषेक शर्मा के हाथों में खेल गए।
  • जुरेल ने आते ही शिवांग पर छक्का मारा और फिर कमिंस पर भी दो चौके और एक छक्का मारा।

जुरेल ने हिंगे पर छक्के के साथ सिर्फ 20 गेंद में मौजूदा सत्र का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद को हवा में खेलकर नीतीश कुमार रेड्डी को कैच दे बैठे। कप्तान रियान पराग (26) ने हुसैन की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ 15वें ओवर में टीम के रनों का दोहरा शतक पूरा किया। वह हालांकि अगले ओवर में हिंगे की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को कैच दे बैठे। दासुन शनाका भी पांच रन बनाने के मलिंगा की गेंद अभिषेक के हाथों लपके गए जबकि डोनोवन फरेरा 12 रन बनाकर रन आउट हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button